ग्राहकों के लिए

मोहल्ले की दुकान का भरोसा, घर के दरवाज़े तक।

रोज़ का सामान उन्हीं दुकानों से, जिन्हें आप जानते हैं। लिस्ट बोलिए, दाम देखिए, ट्रैक कीजिए।

बोलकर लिस्ट बनाइए

हिंदी में बोलिए या लिखिए। पर्ची की फ़ोटो भी भेज सकते हैं — हम पढ़ लेंगे।

दुकान के सामान से सीधे ख़रीदिए

फ़ोटो, दाम और ऑफ़र के साथ पूरा सामान। किलो वाले सामान के लिए ग्राम तक चुनिए।

आपके पते के पास की दुकानें

जो दुकान आपके पते तक डिलीवरी नहीं करती, वह चुनने से पहले ही पता चल जाता है।

लाइव ट्रैकिंग

ऑर्डर पैक हुआ, राइडर निकला, अब कहाँ है — नक़्शे पर।

अपनी पसंद का भुगतान

नकद, UPI या ऑनलाइन। रिफ़ंड हो तो वॉलेट में।

दोबारा ऑर्डर आसान

पिछले ऑर्डर से एक टैप में वही सामान फिर मँगवाइए।

वेबसाइट पर देखिए

कंप्यूटर पर भी उतना ही आसान।

दुकानों के सामान की फ़ोटो और दाम देखिए, कार्ट भरिए, और बिना कुछ डाउनलोड किए ऑर्डर कीजिए।

dukanwale.store/shop
FAQ

ग्राहकों के सवाल

क्या ऑर्डर करने के लिए ऐप ज़रूरी है?
नहीं। आप इसी वेबसाइट पर, व्हाट्सएप पर, या ऐप से ऑर्डर कर सकते हैं। दुकानें देखने के लिए खाता भी नहीं चाहिए — खाता सिर्फ़ ऑर्डर करते समय बनता है।
मेरे पते पर कौन-सी दुकानें डिलीवरी करेंगी?
आपकी लोकेशन या सेव किए गए पते के आस-पास की वही दुकानें दिखती हैं जो वहाँ तक डिलीवरी करती हैं। अगर चुनी हुई दुकान आपके पते से दूर हो, तो हम साफ़ बता देते हैं और पास की दुकानें दिखाते हैं।
भुगतान कैसे करूँ?
डिलीवरी पर नकद, UPI या ऑनलाइन — जो दुकान और ऑर्डर में उपलब्ध हो, वह चुनिए।
डिलीवरी कौन करता है?
DukanWale के डिलीवरी पार्टनर, या कई बार दुकान की अपनी डिलीवरी। कुछ दुकानों से आप ख़ुद जाकर सामान भी ले सकते हैं।

आज अपने मोहल्ले की दुकान से कुछ मँगवाइए।

दुकानें देखने के लिए खाता नहीं चाहिए।