हमारे बारे में
हम मोहल्ले की दुकान को हारने नहीं देंगे।
बड़ी कंपनियाँ तेज़ हैं, पर आपका दुकानदार भैया आपको जानता है। हम चाहते हैं कि उसका भरोसा और बड़े ऐप जैसी सुविधा, दोनों एक साथ मिलें।



हम क्या मानते हैं
हमारे उसूल
दुकानदार पहले
हर फ़ैसले में सवाल यही: क्या इससे मोहल्ले की दुकान को फ़ायदा होगा?
हिंदी पहले
ऐप हमारी भाषा में सोचा जाए, फिर दूसरी भाषाओं में आए — उल्टा नहीं।
साफ़ बात
दाम, शुल्क, हिसाब — सब सामने। कोई चौंकाने वाली बात नहीं।
हर किसी का साथ
ग्राहक, दुकानदार, राइडर, फ़ील्ड पार्टनर और वॉलंटियर — सबका हिस्सा, सबकी कमाई या फ़ायदा।
हम कहाँ हैं
DukanWale अभी शुरुआती चरण में है। हम धीरे-धीरे, एक-एक इलाक़ा करके बढ़ रहे हैं, ताकि हर जगह दुकानदार और राइडर दोनों को सच में फ़ायदा हो। आपकी राय हमारे लिए बहुत क़ीमती है।